फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जयंती पर एसआईआर की महत्ता बताई

विज्ञापन
सरधना। गांव खिर्वा जलालपुर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। संगठन
विज्ञापन
सरधना। गांव खिर्वा जलालपुर में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई और पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा ने अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांव में जगह-जगह बैठक कर एसआईंआर के अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। कुछ लोग इसके प्रति लापरवाह हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील कि वह इस अभियान के प्रति गंभीर होकर अभियान को सफल बनाएं। यह अवसर यदि निकल गया तो बाद में बहुत ही पछतावा होगा। वोट डालने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी वंचित हो जाएंगे। इस मौके पर आकाश गुप्ता, अभिषेक, रजा जैदी, कामरान, सागर, लियाकत हसन मेहंदी, नैतिक अब्बास, प्रमोद सलीम, अशोक गुप्ता, मुनव्वर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें