सरधना। भारतीय जनता पार्टी सरधना मण्डल द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का
सरधना। भाजपा सरधना मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। मंडल कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नगर पालिका कार्यालय पर समाजसेवियों, पार्षदों एवं पालिका कर्मियों के साथ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। वहीं, वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सरधना में पथ संचलन किया गया। इसमें बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। नगर में 51 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। भाजपा मंडल की ओर से नई मंडी गेट के सामने पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आलोक जैन, सरदार सुखवीर सिंह, डॉ. ओमकार पुंडीर, श्वेता वर्मा, शानू जैन, सुमित, मंगू प्रधान, ललित गुप्ता, दीपक जैन, अनिल बालियान रहे।