फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : लाखों खर्च, फिर भी शुद्ध पानी के लिए तरस रही जनता, बागपत के 950 परिवारों को दो माह से नहीं मिला स्वच्छ जल

Sun, 25 Jul 2021 07:37 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत

सार

नेहरू रोड़ निवासी महिलाओं का कहना है कि पिछले दो माह से शुद्ध पानी नसीब नहीं हुआ है। अब तो गंदा पीकर परिवार के लोग भी बीमार पड़ने लगे हैं। कई बार लिखित में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
 
विज्ञापन
baghp[at - फोटो : amar ujala, meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में नगरपालिका परिषद द्वारा लाखों खर्च किए जाने के बावजूद नगर के लगभग 950 से अधिक परिवार दो माह से शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं। दस टीमों को लीकेज ढूंढने के लिए लगा रखा है और अब तक नालियों में लीकेज तकरीबन 250 से अधिक कनेक्शन काटे जा चुके है, लेकिन फिर भी कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे जहां नगर की जनता परेशान है, वहीं पालिका कर्मचारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद के रिकॉर्ड के अनुसार नगर की आबादी वर्ष 2011 के हिसाब से कुल 1 08 लाख है। लोगों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए पालिका द्वारा 23 टयूबैल लगाए गए हैं, जबकि 10 हजार कनेक्शन धारक हैं। इसके अलावा 671 हैंडपंप भी लगे हुए है, ताकि नगरवासियों को किसी भी प्रकार से पेयजल को लेकर दिक्कतें न हो, लेकिन इसके बावजूद पिछले दो माह से नगर के लगभग 950 से अधिक परिवार शुद्ध पानी के लिए तरस रहे हैं।

इन वार्डों व इन गलियों में आ रही सबसे ज्यादा दिक्कतें
नगर में कुल 25 वार्ड हैं, लेकिन पिछले दो माह से वार्ड नंबर पांच, वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर 19, वार्ड नंबर 14 में काफी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं गुराना रोड, नेहरू रोड, आर्य नगर, पठानकोठ मौहल्ला, गांधी रोड, बावली रोड़ छपरौली चुंगी, बड़ौली रोड, बड़का रोड, बिनौली रोड सहित अन्य गलियों में लोगों के घरों तक शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ये बोली महिलाएं
नेहरू रोड़ निवासी राजबाला जैन, लक्ष्मी जैन, बिमलेश सक्सेना, राजरानी जैन का कहना है कि पिछले दो माह से शुद्ध पानी नसीब नहीं हुआ है। अब तो गंदा पीकर परिवार के लोग भी बीमार पड़ने लगे हैं। कई बार लिखित में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ये बोले सभासद
वार्ड नंबर पांच के सभासद जीत सिंह कश्यप का कहना है कि वार्ड में लगभग 800 परिवार रहते हैं, जिनमेें से पिछले दो माह से तकरीबन 650 परिवारों के सामने शुद्ध पानी न मिलने की दिक्कत आ रही है। नगरपालिका को लिखित में शिकायत की जा चुकी है और मांग की गई है कि घर घर जाकर जांच कराएं और दूषित पानी से मुक्त दिलाई जाए।

वार्ड नंबर चार के सभासद कालू रूहेला का कहना है कि वार्ड में तकरीबन 700 परिवार रहते हैं, जिनमे से लगभग 300 परिवार को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। कभी हालत ठीक हो जाते हैं, तो कभी फिर से लोगों के सामने यह दिक्कतें हो जाती हैं। लीकेज होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

कनेक्शन लीकेज से आई समस्या ईओ
नगरपालिका परिषद के ईओ अनुज कौशिक से बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि पिछलें दो माह से कनेक्शन के लीकेज होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। लीकेज ढूंढने के लिए दस टीमें गठित हैं, जो लीकेज ढूंढने मेें लगी हैं।

बताया कि 250 से अधिक ऐसे कनेक्शनों को काटा गया है, जो लीकेज थे। लीकेज की वजह से नगर में बहने वाली नालियों व नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। जल्द ही नगरवासियों को इससे निजात दिलाई जाएगी।

ये बोले पालिका चैयरमैन
इस संबंध में पालिक चैयरमैन अमित राणा का कहना है कि मेरा मकसद लोगों को शुद्ध पेयजल मुहिया कराना है, लेकिन पिछलें दो माह से लीकेज होने की समस्या से कुछ घरों में दूषित पानी जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। इसके लिए दस टीम बनायी गई और तकरीबन लेबर, टूट.फूट सहित आठ से दस लाख रूपये भी लीकेज कनेक्शनों को ढूंढने व नालों में छोड़े गए कनेक्शनों को काटने में खर्च हो चुका है। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन लोगों ने पुराना कनेक्शन कटाकर नया कनेक्शन लिया है, वह अपना पुराना कनेक्शन बंद करा लें, ज्यादातर नालियों में छोड़े गए लीकेज कनेक्शन से भी लोगों के घरों में खराब पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें