उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि पहली सरकारों में गिनती की जिलों में काम होता था, लेकिन आज सभी 75 जिलों में विकास होता है। हम भेदभाव नही करते हैं। सारे विरोधी काम की बात नही करेंगे। कोई एनआरसी की बात करेगा, कोई किसान आंदोलन। हम जाति-पार्टी नही देखते हैं। हम सभी मार्गों के नाम महापुरुष के नाम पर रखने जा रहे हैं।
धन सिंह कोतवाल, सर छोटूराम के नाम पर मार्गों के नाम रखने जा रहे हैं। सिर्फ गांधी और नेहरू खानदान ही महापुरुष नहीं, सभी महापुरुषों का हम सम्मान करेंगे। सपा और बसपा के लोग ऐसा नहीं कर पाए, लेकिन हम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पहले गुंडों पर दिखावे की कार्रवाई होती थी, हमारी सरकार में गुंडों पर कार्रवाई हो रही है। ये देखकर विरोधियों की छाती फट रही है। एक बार राजीव गांधी ने कहा था कि जब में गरीबों के लिए योजना बनाता हूं, तो उसका पैसा लोगों तक नही जाता, लेकिन आज सारा पैसा लोगों तक सीधे जा रहा है। यदि बेईमान होते तो क्या पैसा मिलता ? कोरोना संकट पूरे देश मे आया लेकिन कोई भूखा नही रहा। प्रधानमंत्री योजना से लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया। समाजवादी पार्टी की सरकार में सपा का गुंडा गाड़ी पर झंडा लगाकर थाने चला जाता था। डीएम और एसएसपी भी कुछ नही कर पाते थे लेकिन हमारी सरकार में गुंडे गायब हैं।
उन्होंने कहा कि आज विरोधी ट्वीटर नेता हो गए हैं। अखिलेश ट्वीटर भैया, प्रियंका ट्विटर वाड्रा और राहुल ट्वीटर गांधी सिर्फ ट्वीटर पर बयान देते हैं और भाजपा समाज सेवा में जुटी। ये लोग बैठकर ट्वीट करते रहते हैं। कोई ये न समझे हम नहीं आने वाले हैं। 2022 का चुनाव हम ही जीतेंगे।
साथ ही विकास कार्यों के बारे में उन्होंने बात करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी न हो। जो पत्थर जहां और जिस क्षेत्र में लगाना है, एक महीने के भीतर लग जाए और मुझे उसकी रिपोर्ट दें। इसके बाद उप मुख्यमत्री नगली तीर्थ के लिए रवाना हो गए। यहां टोल प्लाजा से गुजरते हुए डिप्टी सीएम के काफिले के सामनेे भाकियू के कुछ नेताओं व पदाधिकारियों ने झंडे लहराकर प्रदर्शन किया।