5 जगह बनेंगे कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन
मंगल पांडे नगर, कंकरखेड़ा की मार्शल पिच, हापुड़ रोड पर पुराना कमेला, माधवपुरम, बच्चा पार्क में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। कंपनी घर-घर से कूड़ा लाकर इन पांच जगह डालेगी। यहां से नगर निगम की गाड़ियां कूड़ा डंपिंग ग्राउंड ले जाएंगी।
तीन में से सिर्फ एक कंपनी को मिलेगा वर्क आर्डर
घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए बीबीजी इंडिया लिमिटेड, चैन्नई एमएसडब्लू प्रा.लि. और ओम स्वच्छता कारपोरेशन लि. ने प्रतिभाग किया है। इसकी तकनीकी बिड खुल गई है। कमेटी तीनों कंपनियों के अभिलेखों की जांच की जा रही है। फाइनेंशियल बिड फाइनल होते ही वर्क आर्डर जारी कर दिया जाएगा। -
ब्रजपाल सिंह, सहायक नगरायुक्त।
सरकार उठाए सफाई का खर्च
जनता पर पहले ही कोरोना की मार पड़ी है। ऐसे में घर-घर से कूड़ा उठाने का खर्च सरकार को ही वहन करना चाहिए। इसके लिए हम शासन को पत्र लिखेंगे। - सुनीता वर्मा, महापौर।
खास बातें-
2.5 लाख घरों पर हाउस टैक्स लगा है शहर में
20 लाख आबादी है शहर की
750 स्थायी सफाईकर्मी हैं निगम में
2415आउटसोर्स सफाई कर्मचारी हैं।
ऐसे वसूला जाएगा घरों से यूजर चार्ज-
200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक - 80 रु
200 वर्ग मीटर से अधिक - 100 रु.,
हाउसिंग सोसायटी एवं अपार्टमेंट प्रति फ्लैट- 40 रु.,
गृहकर से छूट वाले परिवार, धर्मशालाएं - 30 रु.,
कामर्शियल भवनों पर ऐसे लगेगा यूजर चार्ज
100 वर्ग फीट की दुकान, पब्लिक स्कूल, 100 छात्र वाले कोचिंग सेंटरों से - 50 रु.,
100-200 वर्ग फीट की दुकान, क्लीनिक, सरकारी स्कूल, प्रिंटिंग प्रेस से- 100 रु.,
200 वर्ग फीट से अधिक की दुकान, दवाई स्टोर से - 150 रु.,
पेट्रोल पंप, शोरूम, सर्विस सेंटर - 200रु.,
पब्लिक स्कूल, 101 से 500 छात्र संख्या वाले कोचिंग सेंटरों से - 300 रु.,
स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बैंक, एलआईसी, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, गोदाम वेयरहाउस, शराब की दुकानों से- 500 रु.,
मेरिज होम, सिनेमा, होटल, 20 बैड वाले नर्सिंग होम, बिग बाजार आदि से - 1000 रु.
चाय, जूस की की दुकान से - 10 रु.