आबकारी विभाग और पुलिस ने छापा मारा।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक आरओ प्लांट में छापा मारा। टीम ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब और अन्य सामान बरामद किया है। हालांकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़भराल गांव में पलक आरओ प्लांट की आड़ में बड़ा खेल चल रहा था। रेक्टिफाइड केमिकल से शराब बनाने की सूचना पर आबकारी व परिवर्तन दल के साथ स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को प्लांट पर मारा छापा। वहीं पुलिस को आता देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आरओ प्लांट की आड़ में मिश्रित शराब को बनाने का यहां कई दिनों से धंधा चल रहा था। बताया गया कि पंचायत चुनाव में शराब सप्लाई करने की योजना थी।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी का नाम सुभाष पुत्र सुरेंद्र निवासी भूड़भराल है। उसके पांच अन्य साथी मौका देखकर फरार हो गए। इन सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर पोस्ट की वीडियो, सुसाइड नोट में बताई जाने देने की बड़ी वजह
पुलिस ने आरओ प्लांट से कई ड्रम, साढ़े चार सौ लीटर कच्ची शराब, स्क्रीन कैरेमल कलर, 16 हजार खाली पव्वे, एक हजार 80 भरे हुए पव्वे,13 हजार ढक्कन, एक लाख 35 हजार बारकोड और बोतलों पर लगाये जाने वाले स्टिकर बरामद किये हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से एक छोटा हाथी व एक डिस्कवर बाइक को कब्जे में लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/