फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोन और 12 सेक्टर में बांटे गए परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। कुल 85856 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नौ केंद्र संवेदनशील हैं। जिले को सात जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई जाएगी।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सात जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। 101 केंद्र व्यवस्थापक और 86 अतिरिक्त व्यवस्थापक रहेंगे। 3712 शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा संपन्न कराएंगे। नकल करते और कराते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इंटरमीडिएट में 43,101 और हाईस्कूल में 42,755 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्र प्रभारियों का डाटा ऑनलाइन रखना होगा। उन्हें यह डाटा रोजाना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भेजना होगा। रोजाना किस परीक्षा केंद्र में कितने परीक्षार्थी शामिल हुए, कितने अनुपस्थित रहे, कितने उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल किया गया आदि सात बिंदुओं पर सूचना देनी होगी।
50 से ज्यादा केंद्रों पर बीएसएनएल का नेटवर्क कर रहा परेशान
यूपी बोर्ड के सभी 101 परीक्षा केंद्रों पर राउटर तो लग गए हैं। लेकिन करीब 50 केंद्रों पर बीएसएनएल का नेटवर्क सही से काम नहीं कर रहा है। नेट बेहद धीमा है, जिस कारण परीक्षा के दौरान लाइव मॉनिटरिंग नहीं हो पाएगी। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य और शिक्षक परेशान हैं। जीआईसी में बनाए गए कंट्रोल रूम में लाइव मॉनिटरिंग करके देखा जा रहा है। जीआईसी स्थित कंट्रोल रूम में 10 टीवी स्क्रीन या लैपटॉप लगाए जाएंगे, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए 10 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा 10 बाबू भी रहेंगे। एक प्रशासनिक अधिकारी उनकी मॉनिटरिंग करेगा। विद्युत सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें