फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में उतरे गंगाजल बिरादरी के कार्यकर्ता, जमकर प्रदर्शन, किया ये एलान

Wed, 02 Dec 2020 09:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में गंगाजल बिरादरी भी आगे आई है। गंगाजल बिरादरी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसान आंदोलन के पक्ष और नए कृषि कानूनों के खिलाफ मेरठ कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


गंगाजल बिरादरी के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ईव्ज चौपला होते हुए तेजगढ़ी, बिजली बंबा बाईपास से दिल्ली की ओर रवाना हुए। जुलूस में पूर्व सैनिक, डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद, छात्र, व्यापारी, समाजसेवी आदि रहे। 

गंगाजल बिरादरी के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. (पूर्व मेजर) हिमांशु ने नए कानूनों को किसान व देश के लिये विनाशकारी बताया। उन्होंने कहा एमएसपी से कम की खरीद को दंडनीय अपराध घोषित किया जाए। इस आंदोलन में और भी पूर्व सैनिक जुटेंगे। सभी वर्गों से लोग आगे आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन: कृषि कानून किसानों के हित में नहीं, रालोद ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने किसानों को बांटने और बदनाम करने पर कड़ी आपत्ति की। राष्ट्रवादी मुस्लिम मंच के दानिश अलीम ने सरकार से किसानों से जल्द बात कर इस गतिरोध को खत्म करने की अपील की। शिक्षाविद और गंगाजल बिरादरी की रूहामा अहमद ने किसानों के प्रति सरकार के रवैये पर रोष और आश्चर्य प्रकट किया। मेरठ नागरिक अधिकार मंच के पंकज शर्मा ने किसानों की मांगों को जायज बताया। सरकार से उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की। इस दौरान पंकज शर्मा, दानिश अलीम, रवि कुमार, फजल करीम, संतोष सरोकारी, विपुल चौधरी, डॉ. हरविंदर, पल्टू पार्षद, आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें