चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने यूजी और पीजी की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच होंगी। विवि ने 20 जुलाई से होने वाली बीएड की परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। बीएससी एजी की 17, 20 और 22 अप्रैल को स्थगित परीक्षा अब 20 जुलाई से होंगी।
सीसीएसयू के कॉलेजों में यूजी और पीजी वार्षिक की द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आठ जुलाई से चार पालियों में होंगी। पेपर की अवधि डेढ़ घंटा रहेगी। सभी परीक्षाओं का कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि एडमिट कार्ड जल्द ही वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। सभी कॉलेजों को परीक्षा की गाइडलाइन भेजी जा रही है। बीएड की सभी परीक्षाएं दो अगस्त तक खत्म हो जाएंगी। बीएड की परीक्षा भी डेढ़ घंटे की होगी।