दौराला। अझौता-इकलौता मार्ग पर अवैध खनन को डीएम के बालाजी के आदेश के दो दिन बाद भी टीम में शामिल अधिकारी जांच के लिए मौके पर नहीं पहुंचे हैं। इसके चलते रात में खनन जोरों पर है। शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत दोबारा उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
अझौता-इकलौता मार्ग पर खनन माफिया खसरा संख्या 429, 425, 504, 427, 428, 501 पर खनन कर रहे हैं। डंपरों में मिट्टी भरकर हाईवे से भेजी जा रही है। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन की अध्यक्षा आरती मलिक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इसकी शिकायत की थी। आरटीआई के तहत जानकारी भी मांगी थी। शिकायत पर जिलाधिकारी ने एडीएम (वित्त), जिला खनन अधिकारी और दौराला थाना प्रभारी की टीम बनाकर स्थलीय जांच करने के आदेश दिए थे।
संवाद