हर्रा के पास हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सरूरपुर। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा के बाहरी छोर पर रजबहे के पास बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पार पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने की तैयारी की, लेकिन मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और बिना कार्रवाई शव अपने साथ ले गए।
करनावल निवासी अंकित 30 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र बुधवार शाम किसी काम से बाइक लेकर हर्रा कस्बे में गया था। रात में वह घर लौट रहा था। सरधना-बिनौली मार्ग पर चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज हर्रा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन सड़क पर गिरे युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक की जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और शव अपने साथ ले गए। कस्बे में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि परिजनों की सहमति पर मृतक का शव पंचनामा भरकर सौंप दिया।