फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी समय पर नहीं मिल रही गैस

विज्ञापन
जैदीनगर में हलवाई की दुकान पर  सिलिंडर न मिलने पर  भठटी जलाकर मिठाई बनाता दुकानदार।  .......... - फोटो : mrt
विज्ञापन
घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर गैस एजेंसियों के कार्यालय और गोदामों के बाहर से लोगों की लंबी लाइन लगी है। लोगों को पहले पर्ची लेने के लिए गैस एजेंसियों के दफ्तरों पर लाइन लगानी पड़ रही है तो पर्ची व खाली सिलिंडर लेकर फिर गोदाम पर लाइन में लग रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। शिकायत सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन

वैश्विक संकट के बीच घरेलू गैस को लेकर मची मारामारी कम नहीं हो रही। मेरठ जिले की 83 गैस एजेंसियों पर गैस लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कम ग्राहकों वाली एजेंसियों पर तो लोगों की भीड़ कम है, लेकिन बड़ी गैस एजेंसियों पर हालात बेकाबू हो रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। मेरठ शहर में शारदा रोड स्थित गैस एजेंसी पर सुबह से ही खाली सिलिंडर लेकर लोग लाइन में लग जाते हैं। उपभोक्ता सुरेंद्र ने बताया कि पहले कई घंटे लाइन में लगने के बाद बुकिंग की पर्ची मिलती है। इसके बाद गैस गोदाम के बाहर दो घंटे लाइन में लगने के बाद सिलिंडर मिला। ऐसी ही स्थिति हापुड़ अड्डा स्थित तिरंगा गैस एजेंसी, सूरजकुंड स्थित सविता गैस एजेंसी, हापुड़ रोड स्थित रमन गैस एजेंसी, गढ़ रोड स्थित मीरा गैस एजेंसी की है। यहां पर उपभोक्ताओं की भीड़ हर समय लगी रहती है। उपभोक्ता संजीव कुमार ने बताया कि कई बार प्रयास करने के बाद किसी तरह से ऑनलाइन गैस बुक होती है, लेकिन समय पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। जबकि तेल कंपनियों के अधिकारी दो से तीन दिन में होम डिलीवरी के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें