फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका मुख्य मार्ग

विज्ञापन
मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटती नगर पंचायत की टीम स्रोत संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत द्वारा दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी और कर्मचारियों के साथ सड़क किनारे लगे ठेले, अस्थायी दुकानों और निर्माण सामग्री को हटाया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की कार्रवाई चुनिंदा स्थानों और अतिक्रमणकारियों तक ही सीमित रही, जबकि मुख्य मार्ग के कई हिस्सों में अब भी अवैध अतिक्रमण जस का तस है। सड़क किनारे पक्के और अधपके निर्माण, दुकानों के आगे बढ़े हुए चबूतरे और अवैध कब्जे अभी भी यातायात में बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने मांग की है कि नगर पंचायत को बिना भेदभाव के सभी अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करनी चाहिए। दूसरे दिन की कार्रवाई के बाद भी मुख्य मार्ग पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका है।

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार का कहना है कि अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। जल्द ही शेष अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें