एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि वाहन लूटने एवं उनके फर्जी कागज बनवाकर बिकवाने का कार्य आरटीओ कार्यालय सहारनपुर में तैनात कर्मचारी रजाउर्रहमान करता था। आरटीओ कर्मी इंजन नंबर एवं चेसिस नंबर बदलकर वाहनों के फर्जी कागज बनवाता था। जिन गाड़ियों के कागज बन जाते थे, उन्हें बेच दिया जाता था। जिनके कागज नहीं बन पाते थे, उन्हें कटवाकर पुर्जों को अलग-अलग कर बेच दिया जाता था।
लूट के बाद बाग में खड़े करते थे वाहन
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ियों को लूटने के बाद कासिफ व गुलफाम वाहनों को ट्रांसपोर्टर मोंटी सरदार और बलजीत के गोदाम में खड़े करते थे। कागज बनने में कहीं कठिनाई आती है तो गाड़ियों को गुलफाम अपने स्तर से अलग अलग स्थानों पर काटकर स्क्रैप के रुप में अलग अलग जगहों पर बेच देता। गाड़ी काटने के लिए ग्राम कादरपुर थाना बेहट के सुनसान आम की बाग में चौकीदार राकेश को चुपचाप पैसों का लालच देकर गाड़ी को काटा जाता था।
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व 62 फुटा रोड मंडी कोतवाली से एक बोलेरो पिकअप बुक करके मिर्जापुर थाना क्षेत्र में ले गये, जहां पर ड्राइवर को चाय में नशे की गोली मिलाकर बेहोश कर दिया तथा गाड़ी लूट ली।
-करीब एक माह पहले 62 फुटा रोड से एक मारुति कार चोरी की थी। जो मोंटी सरदार के गोदाम पर काटकर बेच दी गई।
- देहरादून में गिरफ्तार सलमान द्वारा सिडकुल हरिद्वार से एक ट्रक लेकर जिरकपुर चंडीगढ़ ले जाया गया। जिसे सोनू व शोएब उर्फ डेंजर ने साजिद के साथ मिलकर लूट लिया गया था।
- करीब चार माह पूर्व कोतवाली देहात क्षेत्र से सनमाइका से लदी हुई बोलेरो पिकअप को सोनू, सलमान, कासिफ व गुलफाम हड्डी द्वारा चुराकर गाड़ी मोंटी सरदार के गोदाम पर कटवा दी गई तथा माल को गोदाम में ही छुपा दिया गया था। सनमाइकाको बरामद कर लिया गया है।
- करीब आठ माह पूर्व सलमान एवं साजिद ने एक बोलेरो पिकअप लाकर रात में मोंटी सरदार के गोदाम पर 50 हजार रुपये में बेचकर कटवा दी थी।
-इसके अलावा पूछताछ में आरोपियों ने दस अन्य गाड़ियों को अलग अलग स्थानों से चोरी करकेे कटवाए जाने तथा फर्जी बिल बनाकर दिल्ली के माया बाजार में स्क्रैप के रूप में बेचे जाने की जानकारी दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/