एडीजी और एसएसपी मौके पर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आंबेडकर जयंती पर शहर में तीन और देहात में पांच शोभायात्रा बड़ी निकलेंगी। शहर में सदर बाजार, कंकरखेड़ा, परतापुर में बड़ी शोभायात्रा निकलती है। जबकि देहात में सरधना, किठौर, परीक्षितगढ़ में बड़ी शोभायात्रा निकलेगी। इन शोभायात्रा में आरएएफ तैनात की है। पुलिस का कहना है कि सदर बाजार में एसपी क्राइम, एएसपी कैंट, सीओ कोतवाली को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कंकरखेड़ा व परतापुर में एसपी सिटी व एएसपी पुलिस लाइन, सीओ दौराला, सीओ ट्रैफिक को लगाया है।
ड्रोन से नजर, वीडियोग्राफी होगी
पुलिस ने शोभायात्रा पर निगरानी के लिए तीन ड्रोन लगाए हैं। कई पुलिस वाले वीडियोग्राफी भी करेंगे, ताकि कोई उत्पात मचाए तो उस पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं होगी।
ऐसे बांटा जनपद
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि शहर में पांच और देहात में चार सीओ सर्किल हैं। इसके अलाव तीन सीओ ट्रैफिक में, एक सीओ पुलिस ऑफिस में और एक फायरब्रिगेड में है। शहर को 12 सेक्टरों में और देहात को 10 सेक्टरों में बांटकर सीओ की ड्यूटी निर्धारित की है। सीओ अपने-अपने सेक्टरों में थानेदारों को साथ लेकर आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा व्यवस्था बनाएंगे।
ऑफिस में नहीं, सड़क पर पुलिस
आंबेडकर जयंती पर सुरक्षा में लिए अधिकारियों ने अपना ऑफिस तक खाली कर दिया है। शनिवार को कोई पुलिसकर्मी ऑफिस में नहीं बैठेगा। वह सड़क पर अधिकारियों के साथ दिनभर घूमेगा। पुलिस का कहना है कि बाहर से पुलिस फोर्स मांगा गया था, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने अपने ऑफिसों में लगे पुलिसकर्मी और होमगार्डों को भी सुरक्षा में लगाया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। आंबेडकर जयंती पर किसी ने उत्पात मचाया तो उसको सीधे जेल भेजा जाएगा। शहर और देहात में पुलिस, पीएसी और आरएएफ लगाई हैं। शोभायात्रा पर पुलिस फोर्स की निगरानी रहेगी। प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/