फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया ढेर, गिरोह के तीन सदस्य पहले ही हो चुके गिरफ्तार

Thu, 25 Jul 2019 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर मौजूद एसपी शैलेश पांडेय व मृतक बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में गुरुवार तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। जबकि उसके अन्य तीन साथियों को पुलिस ने बुधवार को हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। ये तीनों पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए थे। वहीं दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए थे जिनमें से संदीप को आज तड़के मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेकड़ा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर-रटौल मार्ग पर गुरुवार को पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश संदीप पुत्र राजबीर निवासी कंजावला दिल्ली को पुलिस ने ढेर कर दिया। जबकि उसका दूसरा साथी 25 हजार का इनामी बदमाश शिवकुमार फरार हो गया।

Trending Videos

सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। जहां थानाअध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि वह गुरुवार को सुबह पांच बजे निजी गाड़ी से गश्त कर लौट रहे थे कि दो बदमाशों ने गाड़ी लूटने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की जिस पर जवाबी कार्रवाई में बदमाश संदीप घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस घायल बदमाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि बदमाश के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तमंचा व मोबाइल बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बुधवार से ही ये बदमाश जंगल में ही घूम रहे थे। बताया गया कि मुठभेड़ में मारा गया बदमाश सांसी गिरोह का सदस्य है। वहीं इस गिरोह के तीन सदस्य बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए थे। 
विज्ञापन

मौके से बरामद तमंचे और कारतूस - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार को हुई मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से तीन अभियुक्त गंभीर रूप से घायल हुए जिनके नाम हसमुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन(24) निवासी ग्राम ढक नंगला थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर, अरविंद कुमार पुत्र रकम सिंह (30) निवासी ग्राम ढक नगला थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर, संजय कुमार पुत्र मुंशीराम (32) निवासी प्रताप विहार डी1/181 पार्ट-3 थाना अमन विहार नई दिल्ली हैं। 

अभियुक्तों का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, 4 खोके 315 बोर, एक मस्कट 12 बोर, दो खोखे 12 बोर, छह कारतूस 315 बोर, पांच कारतूस 12 बोर, एक एक्सेंट गाड़ी हरियाणा नंबर टैक्सी बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें