सलमान और फरमान दोनों आरोपियों ने मंगलवार सुबह शहर में करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया। दोनों ही आरोपी थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। करीब 15 दिन पहले भी सलमान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। तब भी सलमान के पैर में गोली लगी थी। लेकिन जमानत पर बाहर आते ही सलमान ने फिर से वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था। सलमान के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
वहीं एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि आज सुबह दो युवक पीछे से अपाची बाइक पर आए और मेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छात्रा ने अपने मोबाइल नंबर को मिलाया तो पुलिस ने पीड़ित छात्रा को जानकारी दी कि आरोपी पकड़ा गया है। तुम परिजनों के साथ आकर अपना मोबाइल थाने से ले जाओ। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/