फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को मारी गोली

Tue, 13 Feb 2018 11:30 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया और फिर जवाबी कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गोली मार दी। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। इसके बाद सिपाही और घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मुख्य आरोपी फिर भी हाथ से फिसल गया।

विज्ञापन


रविवार रात करीब आठ बजे थाने की पुलिस टीम कस्बा खिवाई में गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि चोरघट्टा वाले रास्ते पर जंगल में बदमाश छिपे हैं। जिनमें एक माह पूर्व मुठभेड़ के दौरान फरार हुआ खिवाई का ही कुख्यात बदमाश नईम भी है। इस सूचना पर खिवाई चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार, सिपाही राहुल और रवि की टीम गांव से बाहर की तरफ जंगल में पहुंची तो उन्हें वहां नईम दिखाई दिया। पुलिस ने नईम का पीछा किया तो नईम और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही को गोली लगी तो पुलिस टीम के घबराने पर बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।

पढ़ें : योगी 'राज' में बदमाशों की शामत, आधे घंटे चली मुठभेड़ में 3 इनामी दबोचे, एक को लगी गोली
विज्ञापन


एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार आधी रात को एएसपी कैंट सतपाल सिंह और कई थानों की पुलिस के साथ रोहटा का जंगल घेर लिया गया। एक मार्ग पर सेंट्रो कार तथा मिनी ट्रक में सवार बदमाशों को घेरा गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सेंट्रो कार सवार चार बदमाशों आबिद निवासी खिवाई, आजाद भमैड़ा बाबूगढ़ छावनी, हसनैन निवासी पीपलाखेड़ा धौलाना तथा वकील निवासी मसूरी गाजियाबाद के पैर और हाथों में गोली लगी। चारों बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया। इनके कब्जे से दो पिस्टल, दो तमंचे, सेंट्रो कार और मिनी ट्रक बरामद किए गए। फायरिंग में पुलिस जीप में भी कई गोली लगी। हालांकि नईम फिर भी फरार हो गया।  
विज्ञापन

 
नईम की थी तलाश
सीओ ने बताया कि फरार हुआ शातिर बदमाश नईम खिवाई में ही पुलिस से हुई सीधी मुठभेड़ के बाद गोली लगने के बाद भी फरार हो गया था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस कस्बे में लगी हुई थी। नईम लूट-डकैती व हत्या की कई वारदातों में फरार चल रहा है। उसने दो साल पूर्व कस्बे के ही टोनी जैन की हत्या रंगदारी न देने पर कर दी थी। वहीं, बदमाशों ने रोहटा में भी डकैती डाली थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें