फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी अजित सिंह का 80वां जन्मदिन मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह का 79वां जन्मदिन मनाया गया। बाउंड्री रोड स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुड़ व बताशे बांटे। इस मौके पर नेताओं ने लोकसभा चुनाव 2019 में फतह हासिल करने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा चौधरी साहब ने किसानों व गरीबों को आवाज को संसद तक पहुंचाया और हमेशा उनके लिए संघर्ष किया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद और एनुद्दीन शाह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त किसान चौधरी साहब की तरफ देख रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक परवेज हलीम, राजेंद्र चिकारा, इंद्रपाल सिंह, कमलजीत गुर्जर, नरेंद्र खजूरी, कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, योगेश फौजी, नासिर अंसारी, सोहराब गयास, वेदपाल, रजत बेधड़क, रणवीर, अनीस कुरैशी, जीशान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। वहीं रालोद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर के नेतृत्व में पल्लवपुरम फेज एक में भी अजित सिंह का जन्मदिन मनाया गया। सर्वेश पुंडीर ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों और गरीबों के मसीहा हैं। नीलम, सुरभि, वृंदा, बीना, अंजू, गीता, कमलेश, सरोजनी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजित सिंह को दी जन्मदिन की बधाईं
मेरठ। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बसंत कुंज स्थित चौधरी अजित सिंह के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वे अपने साथ 51 किलो लड्डू और केक भी ले गए थे। इस मौके पर उनके साथ हरेंद्र प्रधान, बिल्लू, सतबीर, वीरेंद्र, प्रवीण, संदीप, सुभाष, अजय, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें