लुटेरे गिरोह का सरगना है सरफराज
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजारी सरफराज ने आठ-नौ लुटेरों का गिरोह बना रखा है। यह गिरोह पिछले करीब डेढ़ माह से देवबंद व रोहाना-छपार क्षेत्र में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गैंग लीडर सरफराज व एरार की गिरफ्तारी होने के बाद गिरोह के कई बदमाश अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
दो बार सहारनपुर से हो चुका है कस्टडी से फरार
इंस्पेक्टर ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी सरफराज शातिर लुटेरा है, जो सहारनपुर में दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। इनमें एक बार वह जनकपुरी थाने से और दूसरी बार सहारनपुर सदर हवालात से पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/