फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter: आठवीं पास कर बना कार मकैनिक, फिर थामा अपराध का दामन, पूर्व विधायक पर हमले की ताक में था गैंगस्टर

Sat, 14 Dec 2024 01:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वह हाशिम बाबा गैंग का कुख्यात शूटर था। वह मेरठ में नाम बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन
एनकाउंटर में ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ एसटीएफ ने दोहरे हत्याकांड में दिल्ली के हाशिम बाबा गिरोह का गैंगस्टर अनिल उर्फ सोनू उर्फ मटका को मुठभेड़ में मार गिराया। शनिवार सुबह टीपी नगर में एसटीएफ की सोनू मटका के साथ मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम भी साथ थी। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद सोनू को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सोनू मटका पर दिवाली के दिन (31 अक्टूबर) दिल्ली के शाहदरा इलाके में कारोबारी चाचा-भतीजे की हत्या करने का आरोप था। वारदात के बाद से ही दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात को उसकी लोकेशन मेरठ मिली। फिर एसटीएफ के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। 

माैके से मिला हथियार - फोटो : अमर उजाला
सोनू मटका पर था 50 हजार का इनाम
सोनू मटका के पास से एसटीएफ को दो पिस्टल और 10 कारतूस, बाइक बरामद हुई। सोनू हाशिम बाबा गैंग का शूटर था। उस पर करीब 12 हत्या और डकैती के मुकदमे दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। सोनू पर पुलिस ने 50,000 का इनाम रखा था।

सोनू की तलाश में 29 नवंबर को दिल्ली पुलिस की एक टीम मेरठ पहुंची थी। पता चला था कि वह अपेक्स सिटी में दीपक जाट के नाम से रह रहा था। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया था।

माैके से मिला हथियार - फोटो : अमर उजाला
पत्नी के ऑपरेशन के नाम पर पेरोल पर बाहर आया और भाग गया
2014 में सोनू दिल्ली के शकरपुर इलाके में हुई हत्या में जेल में बंद था। 2021 में पत्नी के ऑपरेशन के नाम पर वह पेरोल लेकर बाहर आया। जून 2021 में जेल में सरेंडर करना था, लेकिन वह फरार हो गया। शकरपुर में हुई हत्या में गाजियाबाद जिले के लोनी स्थित राजीव गार्डन का रहने वाला अजय उर्फ विजय भी आरोपी था।

यह भी पढ़ें: kidnapping Case: प्रयागराज में छिपा मास्टरमाइंड लवी पाल, तलाश तेज, 10 प्वाइंट में जानें अपहरण का पूरा खेल

माैके से मिली बाइक - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक पर हमले की ताक में था
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू मटका और उसका दोस्त अजय साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पर हमले की फिराक में थे। दोनों एक बार इस इरादे से गए भी थे, लेकिन वहां काफी लोग देख कर दोनों भागने को मजबूर हुए। इनकी बाइक वहीं छूट गई थी, जो हाशिम बाबा गैंग के आमिर उर्फ सलीम टिल्लन की निकली थी। दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच ने 30 नवंबर को अजय को गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी से गाजीपुर मंडी की तरफ जाते हुए अरेस्ट कर लिया था। पुलिस उससे सोनू मटका के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
 

माैके पर माैजूद टीम - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ मेरठ के एसपी बृजेश सिंह ने बताया- दिल्ली का कुख्यात गैंगेस्टर सोनू मटका था। दिल्ली की स्पेशल टीम इसके पीछे पड़ी थी। एक सूचना पर दिल्ली की स्पेशल टीम ने मेरठ एसटीएफ से संपर्क किया। शनिवार सुबह पौने 8 बजे मुठभेड़ हुई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। बदमाश हाशिम बाबा गैंग और उमेश पंडित गैंग से जुड़ा हुआ था।

 
विज्ञापन

गैंगस्टर सोनू मटका - फोटो : अमर उजाला
8वीं तक पढ़ाई, कार मैकेनिक का करता था काम
सोनू मटका 39 साल था। वह मूल रूप से बागपत का रहने वाला था। लेकिन काफी लंबे समय दिल्ली में रहता था। उसने 8वीं तक की पढ़ाई की थी। दिल्ली में रहकर कार मैकेनिक का काम करता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें