फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मुठभेड़: गैंगस्टर में वांछित गोकश पैर में गोली लगने से घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Wed, 03 Apr 2024 10:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut Crime News : मेरठ में बुधवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस की गोकश व गैंगस्टर में वांछित फरीद के साथ भुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा और बाइक बरामद की है। आरोपी को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार रात लोहिया नगर इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि बिजली बंबा स्थित चंदौड़ी के पास हापुड़ से गैंगस्टर में वांछित बाइक से घूम रहा है। वहीं, चंदौड़ी के पास पुलिस टीम ने बदमाश की घेरबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर डाली। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

वहीं, पुलिस के पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गाजियाबाद जिले के मुरादनगर निवासी फरीद पुत्र फैय्याज के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ हापुड़, गाजियाबाद और अमरोहा जिले में लूट डकैती और गोकशी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट
विज्ञापन

उधर, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी हापुड़ से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था। बुधवार रात को पुलिस भुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें