फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन की मजबूती व चुनावी रणनीति पर दिया जोर

विज्ञापन
सरधना। नगर में भाजपा के प्र​शिक्षण में शामिल पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संगठन
विज्ञापन
सरधना। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की विचारधारा एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के मूल सिद्धांतों, संगठनात्मक ढांचे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीत सोम, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला, जिलाध्यक्ष हरबीर पाल एवं मानसिंह गोस्वामी ने अलग-अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और मार्गदर्शन प्रदान किया। अध्यक्षता पंकज जैन, कल्लू अमीन, कैप्टन मानिक जैन, डॉ. ओमकार पुंडीर एवं रामभूल जैन ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, उपाध्यक्ष ललित गुप्ता, रक्षित गर्ग, सुभाष वेद प्रकाश, संजीव शर्मा, नवीन त्यागी, आलोक जैन, मंगू प्रधान, नीरज जैन, दीपक जैन, सचिन चौधरी, ऋषभ जैन, वीरेंद्र चौधरी, नागेंद्र राठी, सौरभ जैन, पिंकी सोम, उमा त्यागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें