फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। प्रधानमंत्री के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सोमवार को सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रख्यात एवं विशिष्ट महिलाओं की सहभागिता रही, जिनमें नीति निर्माता, शिक्षाविद, चिकित्सक, वैज्ञानिक, खेल जगत से जुड़ी महिला उद्यमी, स्टार्टअप लीडर्स, मीडिया पेशेवर, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कला एवं संस्कृति क्षेत्र की प्रतिभाएं शामिल रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों ने भी सजीव प्रसारण को देखा और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। सभी व्यवस्थाएं खंड विकास अधिकारी सरधना सुनीत भाटी द्वारा सुनिश्चित कराई गईं। इस मौके पर संजीव गिरी, सुनील कुमार, मालती रानी, पूजा, कीर्ति सैनी, रुचि, राजधानी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राशिद, विशाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें