फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: औषधीय पौधों के रोपण, संरक्षण और उपयोग पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्लांट कंजर्वेशन सोसायटी द्वारा एक विशेष आउटरीच गतिविधि का आयोजन किया गया। सोसायटी की सदस्या डॉ. गीता सिंह ने इंग्रॅहॅम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, गाजियाबाद का भ्रमण कर औषधीय पौधों के संरक्षण, विकास और सतत प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

डॉ. गीता सिंह ने लेमन टी, स्टीविया, रोजमेरी, कालाबासा, अकरकरा, अस्थमा बेल और अश्वगंधा जैसे विभिन्न औषधीय पौधों के औषधीय गुणों, रोपण, संरक्षण और उपयोग को बताया। उन्होंने बताया कि ये पौधे कम लागत में साधारण मिट्टी में आसानी से उगाए जा सकते हैं।
व्याख्यान के समापन पर कॉलेज के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने पौधों और पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली। साथ ही कॉलेज परिसर में औषधीय पौधे लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेनू बंसल ने प्लांट कंजर्वेशन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह आम जनता को दैनिक जीवन में पर्यावरण और औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करने की एक सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज, मोदीपुरम की रिसोर्स पर्सन डॉ. ऋषिका पांडे ने पेंटिंग्स और हस्तशिल्प में नवाचार, ब्रांडिंग, मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, बौद्धिक संपदा अधिकार और सरकारी योजनाओं के माध्यम से स्टार्टअप स्थापित करने की संभावनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें