फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फलवदा सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
सीएचसी में सीएमओ दवाईयों का निरीक्षण करते हुए। (फलावदा)
विज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे में स्थित सीएचसी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कटारिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी के वार्डों और कार्यालय का निरीक्षण कर रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सीएमओ ने एक्सरे मशीन, जच्चा-बच्चा केंद्र, ऑक्सीजन मशीन, खून की जांच, औषधि केंद्र में दवाओ की एक्सपायरी की जांच सहित अन्य व्यवस्थाएं देखीं।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे सीएचसी पर पहुंचे सीएमओ ने बताया कि फलावदा में ट्रामा सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ट्रॉमा सेंटर स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। जल्द ही अल्ट्रासाउंड सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फिलहाल रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। जैसे ही नियुक्ति होगी तो यह सुविधा भी शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी सेवा शुरू करा दी गई है। सीएचसी में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीएमओ के साथ डॉ. जितेंद्र सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें