फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा की आड़ में धार्मिक प्रचार कर रहे विदेशी नागरिकों को वापस भेजा, खुफिया विभाग सक्रिय

Thu, 24 Oct 2019 10:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

टूरिस्ट वीजा की आड़ में धार्मिक प्रचार प्रसार करने में जुटे इंडोनेशिया से जमात में आए 11 नागरिकों को बुधवार देर रात ही मुजफ्फरनगर के खतौली से बस में बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले खुफिया विभाग की टीम ने रात में ही कस्बा जानसठ में पहुंचकर विदेशी नागरिकों व उनके कागजात की जांच की।

विज्ञापन

 
कस्बे में बुधवार को कुछ विदेशी लोग पहुंचे थे, जो यहां एक धर्मस्थल में आकर ठहरे थे। बाद में उक्त लोग स्थानीय लोगों के साथ कस्बे में घूमने निकले और धार्मिक प्रचार करने लगे। सूचना पर थाना पुलिस व खुफिया विभाग सक्रिय हुआ। धर्मस्थल के जिम्मेदार लोगों से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि मलेशिया से पांच-छह लोग घूमने आए हैं। देर रात एलआईयू प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान व सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाहा धर्मस्थल में पहुंचे और विदेशी नागरिकों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके वीजा व अन्य दस्तावेज चेक किए। इसमें सभी लोग इंडोनेशिया के पाए गए, जिन्हें देर रात में ही सुरक्षा में खतौली ले जाकर दिल्ली जाने वाली बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: विदेशी नागरिकों के खिलाफ प्रशासन सख्त, सुनाया ये फरमान, मस्जिद में रहकर कर रहे थे धार्मिक प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थल प्रबंधन ने दी गलत जानकारी 

कस्बे में बुधवार को पहुंचे विदेशी नागरिकों को लेकर धर्मस्थल प्रबंधन ने शुरुआत से ही पुलिस-प्रशासन को गलत जानकारी दी। शुरुआत में विदेशी नागरिकों के मलेशिया से आने और उनकी संख्या पांच-छह होने की जानकारी दी गई। बाद में धर्मस्थल में ठहरे लोगों की संख्या 11 पाई गई, जो इंडोनेशिया से थे। यही नहीं, स्थानीय पुलिस को उनके घूमने आने की बात कही गई, लेकिन जांच में उनके द्वारा कस्बे में धार्मिक प्रचार करने की भी बात सामने आई। 
 
सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि धर्मस्थल में 11 विदेशी लोग थे, जो इंडोनेशिया से थे और टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। जांच में पता चला कि उक्त सभी लोग बिना अनुमति के धार्मिक प्रचार कर रहे थे, जिसके चलते उक्त सभी को रात में ही दिल्ली भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें