फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जंगल में मिला हाथी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, बढ़ापुर। बढ़ापुर वन रेंज की ढकरिया बीट के कक्ष संख्या तीन के जंगल में मृत हाथी के शव के पास बैठकर उच्च वनाधिकारियों की प्रतीक्षा कर रहे बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार व सहयोगी वनकर्मियों को उस समय मौके से दौड़ लगानी पड़ी जब उन्होंने अचानक जंगल से निकलकर एक बाघ को अपनी ओर आते देखा।
विज्ञापन

बाघ को को अपनी ओर आता देख मृत हाथी के पास जमा रेंजर व वनकर्मियों के हाथ पैर फूल गए और वन विभाग टीम को वहां से दौड़कर अपनी जान बचानी पड़ी। वनकर्मियों ने भागकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाघ मृत हाथी के शव के पास आकर ठहर गया और अभी भी वहीं बैठा हुआ है। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अचानक जंगल से निकलकर हाथी के शव की ओर आते बाघ से बचाव के लिए उनको वनकर्मियों के साथ वहां से दौड़ना पड़ा।
वन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसी बाघ के साथ हुए संघर्ष में ही हाथी की मौत हुई है। वन विभाग की टीम अब जेसीबी में बैठकर पुनः हाथी के शव के पास जाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

उधर, बढ़ापुर वन रेंज में हाथी की मौत की 10 दिन के भीतर यह दूसरी घटना है। 10 जून को बढ़ापुर रेंज के अनुभाग जहानाबाद खोबड़ा के कक्ष संख्या चार बरखेड़ा के जंगल में करीब 12 वर्षीय एक नर हाथी का शव पड़ा मिला था जिसकी मौत बीमारी से होना मानी गई थी। बढ़ापुर रेंज में 10 दिन के भीतर दो हाथियों के मरने की घटना को लेकर वन विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें