मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विवि उपकेंद्र क्षेत्र के न्यू आर्य नगर गेट नंबर-2, 3 में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। डिफेंस एंक्लेव क्षेत्र के साधु नगर, टीकाराम कॉलोनी, कासमपुर, नंदपुरी में सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 तक बिजली नहीं रहेगी।
इसके अलावा सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर सेक्टर 1, 6, तेजगढ़ी, गढ़ रोड, लिसाड़ी गेट, प्रह्लाद नगर, जनकपुरी, गीता नगर, पिलोखड़ी रोड, शताब्दी नगर, सेक्टर 4 आदि क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।