फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भामौरी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक पर बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव भामौरी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक संग्रहालय में बिजली चोरी का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि खंभे पर केबल डालकर मशीनें व सबमर्सिबल चलाया जा रहा था। अवर अभियंता ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। मौके से केबल व अन्य सामान भी जेई ने जब्त किया।
विज्ञापन

भामौरी गांव में क्रांतिकारियों की याद में प्रदेश सरकार द्वारा शहीद स्मारक व भव्य संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा खंभे पर केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। चोरी की बिजली से सबमर्सिबल, वेल्डिंग मशीन, कटर आदि चलाए जा रहे थे। बिजली चोरी की जानकारी ऊर्जा निगम की टीम को मिली। शुक्रवार को जेई अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की तो देखा कि खंभे पर केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही है। टीम ने तत्काल केबल व उपकरण जब्त कर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद टीम लौट गई। ऊर्जा निगम मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी में है।
अवर अभियंता सनी कुमार ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सीधा केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। केबल व अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। उच्च अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। थाने में बिजली चोरी को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें