फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। भरी सर्दी में मशक्कत के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट सही कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की तड़के करीब 3:00 बजे कस्बे के बिजली घर से आपूर्ति बंद हो गई। कर्मचारियों ने फाल्ट तलाशने की कोशिश की। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि चरला बिजली घर पर आने वाली हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने के कारण फलावदा बिजली घर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सुबह कड़ाके की ठंड में ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जंगल के रास्ते से गुजर रही लाइन पर फाल्ट तलाशने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद गन्ने के खेत में लगे बिजली के पोल पर हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटा हुआ मिला। बिजली कर्मचारियों ने इंसुलेटर बदलकर लाइन ठीक करते हुए विद्युत आपूर्ति चालू की। इस दौरान करीब पांच घंटे बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

जेई अशोक कुमार लाइन में फाल्ट हो गया था। इंसुलेटर फटने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई। सुबह 8:00 फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें