फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यावसायिक कंपनियों को हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। अक्षरधाम काॅलोनी की महिलाओं ने थाना प्रभारी को पत्र देकर काॅलोनी में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों से हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।काॅलोनी निवासी मोनिका, अंजू, प्रीति, ममता रानी, छाया, राखी, रजनी, श्वेता आदि ने थाना प्रभारी को दिए पत्र में बताया कि काॅलोनी अविकसित है। इसमें अधिकांश हिंदू परिवार रहते हैं। बीते कुछ दिनों से छोटी प्राइवेट कंपनियों ने आवासीय मकान किराए पर लेकर कंपनियां चला रहे हैं। जो मकान किराए पर लिए हैं, उनके मालिक यहां नहीं रहते हैं। ये कंपनियां लोगों को ऋण देती हैं। इस कारण पूरे दिन काॅलोनी में बाहरी लोगों का आवागमन रहता है। इस कारण शोर शराबा, गाली गलौज, लड़ाई झगड़े चलते रहते हैं। इस कारण काॅलोनी के लोगों की सुरक्षा को खतरा हो गया है। इन लोगों की रास्ते में बाइकें खड़ी रहने से मार्ग अवरुद्ध रहता है। बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कंपनी के लोग रास्ते में चौकड़ी बनाकर खड़े रहते हैं। काॅलोनी से अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक कंपनियों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें