फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 48 घंटे बाद शुरू हुई कई गांवों में बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- अगले दो-तीन और चलेगा टूटी लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में बुधवार रात बारिश के साथ आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। लगातार दो दिनों की मशक्कत के बाद विद्युत विभाग ने कई गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन कुछ गांवों में शुक्रवार शाम तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। विभाग की टीमें देर रात तक लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं।
विद्युत उपखंड केंद्र के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि तूफान से खादर क्षेत्र के करीब आठ गांव प्रभावित हुए। तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए थे। वहीं बिजली घर की मुख्य सप्लाई लाइन पर भी पेड़ गिर गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब बिजली के 35 खंभे क्षतिग्रस्त हुए, चार ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गए, जिन्हें बदलने और लाइनें ठीक करने का काम लगातार जारी है। शुक्रवार शाम तक अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सरदार सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, अमित कुमार और राजकुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे से बिजली गुल है। शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक भी कई गांवों में आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें