फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली समस्या का नहीं हुआ समाधान, किसान परेशान

Thu, 21 May 2026 08:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र में अतराड़ा, राजपुरा, नयागांव, धीर खेड़ा, कैली, पांची व खासपुर सहित सभी गांव में बिजली संकट का समाधान नहीं हुआ है। धनतला में विद्युत ट्रांसफार्मर अभी तक बदला गया जिससे किसानों की सफल सिंचाई के बिना सूख रही है।
विज्ञापन

अतराड़ा निवासी किसान दिनेश त्यागी, ग्राम प्रधान जुनैद खान, खासपुर निवासी किसान संजय त्यागी के अनुसार अतराड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सभी गांव में विद्युत आपूर्ति की स्थिति बदहाल है। लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग के चलते टाउन व जंगल दोनों के फीडर नहीं चल पा रहे हैं। रात में ट्रांसफार्मर से जुड़े कभी एक मोहल्ले की, कभी दूसरे मोहल्ले की आपूर्ति बंद हो जाती है। धनतला निवासी किसान राजवीर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से फुंका नलकूप का ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। विद्युत कटौती के चलते फासले सूखने के कगार पर हैं।खरखौदा विद्युत उपखंड अधिकारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कार्यालय पर ही एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्या सुनकर उन पर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें