मेरठ। महानगर के कई क्षेत्रों में बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे। मरम्मत कार्यों के चलते कई स्थानों पर पीवीवीएनएल ने विद्युत कटौती की सूचना पहले ही दी थी। 33 केवी रामलीला ग्राउंड प्रथम उपकेंद्र, 33 केवी पीएल शर्मा जिला अस्पताल उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं हुई। 33 केवी सेंट लुक्स उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। 33 केवी डिफेंस एन्क्लेव उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। चंद्रलोक बागपत रोड निवासी अनिल अग्रवाल, दिल्ली रोड निवासी सुरेश त्यागी का कहना है कि गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
आज इन इलाकों में बाधित रहेगी आपूर्ति
मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण बुधवार को भी 33 केवी शारदा रोड उपकेंद्र और 33 केवी सूरजकुंड उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित होगी। इन उपकेंद्रों पर 33केवी पैनलों की टेस्टिंग एवं ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग की जाएगी। संवाद