फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में हुआ समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) और उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शोध, शैक्षणिक कार्यक्रम, संयुक्त परियोजनाओं और ज्ञान-संसाधनों का आदान-प्रदान आसान हो जाएगा। इससे छात्रों, शिक्षकों और शोधार्थियों को नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सीसीएसयू के रिसर्च डायरेक्टर प्रो. बीरपाल सिंह ने स्लाइड शो के माध्यम से विश्वविद्यालय की प्रमुख शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध परियोजनाओ, प्रकाशित रिसर्च पेपर्स को प्रस्तुत किया। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. नवीन चंद लोहनी ने कहा कि सीसीएसयू से उनका लंबे समय से भावनात्मक जुड़ाव रहा है। वे खुद को इस परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने जोर दिया कि अब संस्थानों में ऐसे सहयोग की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इस समझौते से शोध की गुणवत्ता में इजाफा होगा। नए विषयों पर संयुक्त अध्ययन संभव होगा और विद्यार्थियों-शोधार्थियों को व्यापक दृष्टिकोण मिलेगा। सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सृजन, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहन देना है। इस समझौते से दोनों विश्वविद्यालयों के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र संयुक्त शोध, सेमिनार, वर्कशॉप और ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें