फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता पर तेजाब डालने का प्रयास

Wed, 02 Aug 2023 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अलीबाग कॉलोनी में दहेज में एक लाख रुपये की डिमांड पूरी नहीं होने पर पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर तेजाब डालने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए। महिला किसी तरह बहन के घर पहुंची और थाने पहुंचकर पति और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मवाना निवासी महक की शादी पांच माह पहले लिसाड़ी गेट के अलीबाग कालोनी निवासी समीर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए मारपीट करता था। मंगलवार की रात महक ने पति से खर्च के लिए रुपए मांगे तो वह मारपीट करने लगा। आरोप है कि पति मायके से एक लाख रुपये लाने की डिमांड करता है। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया। महिला जान बचाकर बहन के घर लक्खीपुरा पहुंची। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें