फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: सियासी हवा के रुख ने दस वर्ष बाद मेरठ में दूसरे चरण ने पहुंचाया मतदान, 26 को पड़ेंगे वोट

Sun, 17 Mar 2024 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रदेश में चुनावी तारीखों का एलान कर दिया गया है। इस बार दस वर्ष बाद मेरठ में मतदान दूसरे चरण में होगा। इस बार मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर मतदाता 26 अप्रैल को मतदान करेंगे। चुनावी घोषणा के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
मतदान - फोटो : savand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए दस साल बाद मेरठ में दूसरे चरण में मतदान होगा। मेरठ-हापुड़ लोकसभा और बागपत के लिए सिवालखास विधानसभा में 26 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर लोकसभा की सीट हस्तिनापुर में मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। पहले चरण में मतदान के बाद पश्चिम की सियासी हवा का रुख तय करने वाले मेरठ में इस बार सपा को छोड़कर दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों की घोषणा भी अधर में है। ऐसे में मेरठ की सीट दूसरे चरण में ही प्रदेश की सियासत की तस्वीर की झलक दिखाएगी।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया। शनिवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्रेसवार्ता में बताया कि चुनाव से संबंधित सभी तैयारियां हो चुकी हैं।

मेरठ की सातों विधानसभा के 1169 मतदान केंद्रों में 2758 बूथों में मतदान होगा। 609 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। सातों विधानसभा में कुल 2672068 मतदाता हैं। इसमें 1441975 पुरुष, 1229889 महिला, 204 थर्ड जेंडर और 9827 सर्विस मतदाता हैं। 90566 नए मतदाता हैं। जिसमें महिला मतदाता 4857 और पुरुष मतदाता 41981 हैं।

विज्ञापन

नामांकन 28 मार्च से
मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। इसी दिन निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तारीख 4 अप्रैल होगी। 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

एप में उपलब्ध जानकारियां
निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारियां उम्मीदवार या मतदाता know your candidate App से ले सकते हैं।
 
शिकायतें यहां दर्ज कराएं
चुनाव के दौरान किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। फोन नंबर 1950 और 0121-2664134 मतदाता 24 घंटे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: West UP News Live: घर से स्कूल गईं दो छात्रा लापता, आज जुटेंगे चिकित्सक, मुजफ्फरनगर में गोकश मुठभेड़ में घायल

विक्टोरिया पार्क में बनेगी पोलिंग पार्टियां
विक्टोरिया पार्क में पोलिंग पार्टियां बनेंगी। यहां से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतगणना केंद्र मोदीपुरम स्थित कृषि विश्वविद्यालय बनाया गया है।
 
चुनावी सभा के लिए स्वीकृति अनिवार्य
आचार संहिता लागू होते ही जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आचार संहिता की जानकारी देते हुए बताया कि चुनावी रैली या सभा की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। प्रचार-प्रसार और वोटरों पर खर्च होने की क्षमता निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित धनराशि होगी।   

महिलाओं में वोटर बनने का रुझान ज्यादा
डीएम दीपक मीणा ने बताया है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाकर 90566 नए मतदाता बने है, जिसमें मतदाता बनने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने ज्यादा रुचि दिखाई है। महिला मतदाता 48576 है और पुरुष मतदाता 41981 हैं। जनपद में 18-19 आयु वर्ग के 35873, 20-29 आयु वर्ग के 471375 और 18443 दिव्यांग मतदाता हैं। 
विज्ञापन

चार लोकसभा सीटों में भागीदार होते हैं मेरठ के वोटर
मेरठ की जनता चार सांसदों को चुनने में अपना योगदान देती है। जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं। यह सीट चार अलग- अलग लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं। मेरठ कैंट, मेरठ नगर, मेरठ दक्षिण और किठौर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत आती हैं। जबकि सिवालखास विधानसभा के 342518 मतदाता बागपत, सरधना विधानसभा के 368030 मतदाता मुजफ्फरनगर और हस्तिनापुर विधानसभा के 350192 मतदाता बिजनौर लोकसभा सीट के उम्मीदवारों को मतदान करेंगे।

मेरठ-हापुड लोकसभा में मतदाता
मेरठ कैंट : 436527
मेरठ शहर : 313542

मेरठ दक्षिण : 493755
किठौर : 367504

मेरठ से कुल : 1987311
हापुड़ के मतदाता : 3787670
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें