फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Candidates List: पश्चिम की इन सीटों पर रखा गया सस्पेंस, भाजपा ने घोषित प्रत्याशियों में दिया ये बड़ा संदेश

Sun, 03 Mar 2024 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

BJP Candidates List : भारतीय जनता पार्टी ने अभी पश्चिम की इन सीटों पर सस्पेंस रखा है। वहीं, पार्टी ने घोषित प्रत्याशियों में ये बड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
भाजपा। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 195 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश से 51 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मुजफ्फरनगर से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को तीसरी बार चुनाव में उतारा है।

विज्ञापन


वहीं, कैराना से प्रदीप कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। नोएडा से महेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया और बुलंदशहर में भी भाजपा ने भोला सिंह के टिकट को रिपीट किया है। नगीना लोकसभा क्षेत्र सीट से ओम कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है।

उधर, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर को प्रत्याशी बनाया गया है। उम्मीदवारों की पहली सूची में मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, सहारनपुर मुरादाबाद लोकसभा सीट पर अभी सस्पेंस रखा गया है।

यह भी पढ़ें: UP Weather: तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, मुरझाए किसानों के चेहरे, फसलों को होगा नुकसान
विज्ञापन

195 उम्मीदवारों की सूची में जिस तरह से 50 साल से कम उम्र के 47 युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, उससे लग रहा है कि पार्टी बाकी सीटों पर भी युवा उम्मीदवारों को तरजीह देगी।

यह भी पढ़ें: BJP Candidates List: भाजपा की पहली सूची जारी, जानें- पश्चिमी यूपी में कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें