प्रेक्षक पहुंचे मेरठ, विधानसभावार किए गए नियुक्त : वहीं, विधानसभावार चुनाव आयोग की ओर से प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात प्रेक्षक नियुक्त हैं। सभी सात प्रेक्षक मंगलवार को मेरठ पहुंच गए हैं। सभी ने रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा मतगणना के समय टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात रहेंगे। ये माइक्रो ऑब्जर्वर केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं।
ऐसे होगी गिनती
सिवालखास कुल बूथ : 394 कुल राउंड : 29
सरधना कुल बूथ : 402 कुल राउंड : 29
हस्तिनापुर कुल बूथ : 391 कुल राउंड : 29
किठौर कुल बूथ : 417 कुल राउंड : 30
मेरठ कैंट कुल बूथ : 467 कुल राउंड : 34
मेरठ शहर कुल बूथ : 361 कुल राउंड : 26
मेरठ दक्षिण कुल बूथ : 525 कुल राउंड : 38
हंगामा करने वाले जाएंगे जेल
दस मार्च को मतगणना के दौरान किसी भी तरह का बवाल या अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सोशल मीडिया सेल सभी सोशल साइट की निगरानी करेगी। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और आईजी प्रवीण कुमार ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं एसएसपी के साथ बैठक में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया।
मतगणना स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान-डायवर्जन पहले ही सुनिश्चित कराने के लिए कहा। मतगणना कर्मियों तथा सुरक्षा कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है।
मंडलायुक्त ने कहा कि किसी प्रकार का वादविवाद होने पर नियमानुसार कार्रवाई करें। अफवाहों की रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम से नजर रखी जाए। मतगणना केंद्रों पर बनाए गए मीडिया सेंटरों की व्यवस्था दुरुस्त रखों। अनावश्यक रूप से विवाद पैदा करने वाले शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाए। मतदान मतगणना केंद्र तथा उसकी परिधि के भीतर किसी अवांछित तत्व को प्रवेश न दिया जाए। संवाद