फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी: मेरठ कैंट से भाजपा को चुनौती देंगे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, मुजफ्फरनगर में बदले समीकरण

Thu, 20 Jan 2022 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ /मुजफ्फरनगर

सार

मेरठ कैंट से जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, मेरठ शहर से नगर निगम में उपाध्यक्ष रंजन शर्मा भाजपा के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं मुजफ्फरनगर में भी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं।  मुजफ्फरनगर में  पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मीरापुर से  पूर्व विधायक मौलाना जमील कासमी उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
रंजन शर्मा, अवनीश काजला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के नामांकन से दो दिन पहले अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें मेरठ कैंट से जिला अध्यक्ष अवनीश काजला को टिकट दिया गया है । वहीं, मेरठ शहर से नगर निगम में उपाध्यक्ष रंजन शर्मा को टिकट देकर शहर में भाजपा के लिए कड़ी चुनौती तैयार कर दी है। भाजपा ने भी कमल दत्त शर्मा को शहर सीट से मैदान में उतारा है। इसके अलावा मेरठ दक्षिण से नफीस सैफी, सरधना से सैय्यद रियानुद्दीन और सिवालखास से जगदीश शर्मा को टिकट दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने किठौर से बबीता गुर्जर और हसनापुर से अभिनेत्री और मॉडल अर्चना गौतम को टिकट दिया था अर्चना गौतम आज कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल कर देंगी।

यह भी पढ़ें: चुनावी खींचतान जारी: खतौली में भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विरोध, वीडियो वायरल
विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर में बदल गए समीकरण
मुजफ्फरनगर में  पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री दीपक कुमार, मीरापुर से  पूर्व विधायक मौलाना जमील कासमी उम्मीदवार होंगे। मुजफ्फरनगर सदर सीट से सुबोध शर्मा, खतौली से गौरव भाटी, बुढ़ाना से देवेंद्र कश्यप, चरथावल से डॉ. यासीन राना को मैदान में उतारा है। पिछले दिनों उनकी पत्नी ने बसपा नेताओं पर 67 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया था। बसपा छोड़कर वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के उम्मीदवारों से मीरापुर और पुरकाजी सुरक्षित सीट के समीकरण बदल गए हैं। 2017 में पूर्व मंत्री दीपक कुमार सपा-कांग्रेस गठबंधन से बेहद नजदीकी अंतर से चुनाव हारे थे। मौलाना जमील कासमी 2012 में मीरापुर से ही बसपा के टिकट पर विधायक रहे हैं। खतौली में भी बसपा के टिकट पर पूर्व विधायक करतार भड़ाना के आने से सियासी उठापटक मचेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें