फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर हादसे में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों का दरोगा पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन


- सपा विधायक अतुल प्रधान बोले- पुलिस की इंसानियत मर चुकी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर मंगलवार दोपहर दुल्हैड़ा चुंगी के पास हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। सपा विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
मुजफ्फरनगर के थाना खतौली क्षेत्र के गांव कडली निवासी धर्म सिंह (65) मंगलवार को मेडिकल में दवाई लेने के बाद गांव लौट रहे थे। इसी दौरान थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के गांव पल्हैड़ा के पास सुबह करीब साढ़े 10 बजे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से दौराला सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। सीएचसी में परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द कराने की मांग करने पर थाना पल्लवपुरम में तैनात एक दरोगा ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। घायल को मोदीपुरम में भर्ती नहीं कराया और दौराला स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। अगर समय पर उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। इस संबंध में मृतक के बेटे पंकज ने एसएसपी को तहरीर देकर दुल्हैडा चौकी पुलिस और पल्लवपुरम पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर नाराजगी जताई
सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार करना है लेकिन इस तरह की भाषा और रवैया निंदनीय है। पुलिस की इंसानियत मर गई है। घायल को मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती करने के बजाए उसे उल्टा दौराला स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। दरोगा अगर मौके पर ही अस्पताल में भर्ती करा देते तो मृतक की जान बच सकती थी। विधायक ने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन



शादी के घर में पसरा मातम

हादसे ने परिवार की खुशियों को भी छीन लिया। मृतक की भतीजी की बुधवार को बरात आनी है और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई तक आ चुके हैं लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरा माहौल गम में बदल गया। मृतक के बेटे ने बताया कि वह परिजनों के साथ रिश्तेदारी में गए थे तभी पिता के हादसे की सूचना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें