फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे बच्चे की चाह में बुजुर्ग ने की तांत्रिक क्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे बच्चे की चाह में बुजुर्ग ने की तांत्रिक क्रिया
विज्ञापन

-कालोनी वालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर के न्यूकिशनपुरा में मंगलवार को एक बुजुर्ग ने तीसरे बच्चे की चाह में तांत्रिक क्रिया की। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवालेे कर दिया। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

न्यू किशनपुरा में अरुण कुमार तोमर अपने परिवार के साथ रहते है। अरुण तोमर मंगलवार सुबह सवा चार बजे जब सोकर उठे तो उन्होंने अपने सीसीटीवी कैमरों की स्क्रीन पर नजर डाली। कालोनी में ही रहने वाला बुजुर्ग रमेश चंद्र को अर्द्घनग्न अवस्था में घर के बाहर तांत्रिक क्रिया करते हुए देखा। इससे पहले 12 नवंबर को भी इसी अवस्था में आरोपी को तांत्रिक क्रिया करते हुए देखा था। आरोपी साढ़े चार साल से इस तरह की हरकत कर रहा है। अरुण कुमार ने आसपास के लोगों को एकत्र कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाने में पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी बरेली के किसी मौलवी से इस तरह की हरकत सीखता है। कालोनी के लोगों ने पुलिस से कहा कि आरोपी के गैंग की गहनता से जांच कर इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। टीपी नगर पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय एक अधेड़ को तांत्रिक क्रिया का आरोप लगाते हुए लोगों ने पुलिस को सौंपा था। उसे मुचलका पाबंद कर शांति भंग के आरोप में चालान कर आरोपी के कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गया।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें