फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्राइवेट बस की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध घायल

विज्ञापन
बस जिसकी चपेट में आकर वृद्ध खलील घायल हुआ। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सोमवार की सुबह मेरठ रोड पर बिजली घर के पास मेरठ से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आने से साइकिल सवार खलील घायल हो गया। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के आसपास मेरठ की ओर से आ रही प्राइवेट बस बिजलीघर के पास पहुंची तो मवाना से कोल्ड स्टोरेज में काम करने जा रहे वृद्ध खलील निवासी मोहल्ला मुन्नालाल इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि बस चालक ने गलत दिशा में आकर उनको टक्कर मारी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की चपेट में आकर साइकिल सवार के घायल होने के बाद चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने से बाल-बाल बचा। बस में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद सवारियां अन्य साधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। लोगों ने चालक को पकड़कर वृद्ध के परिजनों के हवाले कर दिया। घायल खलील को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।

बस जिसकी चपेट में आकर वृद्ध खलील घायल हुआ। (मवाना)

बस जिसकी चपेट में आकर वृद्ध खलील घायल हुआ। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें