फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023: कुट्टू के आटे की पूरी खाने से एक परिवार के आठ लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Oct 2023 10:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जानसठ (मुजफ्फरनगर)

सार

परिजनों ने बताया कि कुट्टू का आटा कस्बे में ही स्थित एक दुकान से खरीदा था। शाम के समय उसकी पूरी खाने से सभी लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा खाने से आठ लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के जानसठ में नवरात्र के पहले दिन पर कुट्टू के आटे से बनाई गई पूरी खाने से एक ही परिवार के आठ सदस्य बीमार हो गए। परिजनों ने सभी को कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

रविवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हुए हैं। पहले नवरात्र में ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी में जितेंद्र के परिवार के आठ लोगों ने व्रत रखा था। शाम के समय उन्होंने कुट्टू से बने आटे की पूरी खाई। कुछ ही देर बार सभी को उल्टियां होने लगी।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने जितेन्द्र, बबली पत्नी जितेन्द्र, गोल्डी, श्वेता पत्नी गोल्डी, कांति पत्नी धीर सिंह, खुशी पुत्री जितेन्द्र, वंश पुत्र जितेन्द्र, कार्तिक पुत्र गोल्डी को  जानसठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कुट्टू का आटा कस्बे में ही स्थित एक दुकान से खरीदा था। शाम के समय उसकी पूरी खाने से सभी लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें