लाल घेरे में कुख्यात सुशील मूंछ
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ अपराधियों की एसटीएफ निगरानी कर रही है। हाल ही में जेल से छूटे इन अपराधियों ने जेल से भी अपना गैंग सक्रिय रखा था। इनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस दोबारा से इन्हें जेल भेज सकती है।
बदमाश सुशील मूंछ निवासी मथेडी मुजफ्फरनगर, पिंटू उर्फ भूरा निवासी मसूरी इंचौली, मोहित उर्फ कल्लू निवासी सैनी और जावेद निवासी कोतवाली समेत आठ अपराधी हैं। सभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। पुलिस का दावा है कि जेल में रहते हुए भी इन अपराधियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं। इसको देखते हुए एसटीएफ ने इनकी निगरानी शुरू कर दी है। उनके खिलाफ सबूत तलाश रही है। हालांकि अभी तक पुलिस और एसटीएफ को उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
कई अपराधी भूमिगत
जेल से बाहर आने के बाद कई अपराधी भूमिगत हो गए हैं। इन अपराधियों की सूची में भूमिगत हुए 12 संदिग्ध भी शामिल हैं। जो पुलिस की निगरानी में नहीं आ रहे हैं। इसकी जानकारी लगने पर अब एसटीएफ उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस का मानना है कि जमानत पर बाहर आए अपराधियों में खौफ है। इसके चलते वह घर से दूर दूसरी जगह पर हैं।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान की कीमत
गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर होगी कार्रवाई
कई अपराधियों की निगरानी एसटीएफ कर रही है। जेल से बाहर आए कई अपराधियों की निगरानी जनपद पुलिस भी कर रही है। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- बृजेश सिंह, सीओ एसटीएफ, मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/