फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में फिर गिरेगा पारा, दिखेगा कड़ाके की ठंड का असर, बारिश के भी आसार

Thu, 07 Jan 2021 11:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बारिश का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी में फिर से ठंड बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन बारिश के आसार बने हैं। शीतलहर तेज होने से तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी। वहीं बुधवार सुबह भी मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह बारिश के बाद धूप निकली, लेकिन फिर से काले बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया और बारिश हुई। शाम होते-होते मौसम फिर खुल गया। दिन का तापमान बढ़ने से ठंड कम महसूस हुई। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब बारिश के बाद फिर से कोहरा छाएगा। बुधवार को बारिश 6.4 मिमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी दो दिन तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी के जिलों में ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
विज्ञापन


एक्यूआई में गिरावट
बारिश और छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा से बुधवार को एक्यूआई 103 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार हवा में घुल रहे कण बारिश के कारण नष्ट होने से हवा साफ हो जाती है।
विज्ञापन


बारिश से गुल हो रही बिजली
बारिश के चलते तीन दिन से शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बुधवार को भी दो से तीन घंटे आपूर्ति प्रभावित होने से लोग परेशान रहे। बारिश के चलते लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, बिजली बंबा बाईपास, शारदा रोड, काजीपुर, टाउन हाल, लेडीज पार्क, मेडिकल, सेंट लुक्स, एमईएस, पुराना आरटीओ, रोहटा रोड, पल्लवपुरम फेस वन और टू, अम्हैड़ा, अमन विहार, रामलीला ग्राउंड, सदर और बेगमपुल आदि बिजलीघर क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से 33 केवी और 11 केवी लाइनों के अतिरिक्त केबल बॉक्स आदि में ब्रेकडाउन हो जाता है। इसे दुरुस्त करने के लिए शटडाउन लिया जाता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें