सड़कों पर कुर्बानी न करें
मौलाना कारी शफीक़ुर्रहमान क़ासमी ने भी मुसलमानों से सड़कों पर कुर्बानी न करने की अपील की है। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी तो कतई न करें, जिससे शहर का माहौल खराब हो। कहा ये याद रखें कि कुर्बानी वाजिब है और सफ़ाई आधा ईमान है। ऐसा ना हो हम एक वाजिब को पूरा करने में गंदगी फैला दें और अपने आधे ईमान से हाथ धो बैठें।
इस लिए जहां हजारों रुपये कुर्बानी पर खर्च कर रहे हैं। वही चंद पैसे सफाई पर भी खर्च करें और खुद भी ख़ास ख्याल रखें। नगर निगम की गाड़ियां हर मोहल्ले में घूमेंगी और सफ़ाई की पूर्ण व्यवस्था रहेगी।
अराफात पहुंचे जायरीन, हज का सफर हुआ शुरू
शुक्रवार को हज यात्रा के महत्वपूर्ण अरकान शुरू हो गए। जली कोठी निवासी हाजी इकराम इलाही ने अराफात के मैदान से लाइव फोटो भेजे हैं। उन्होंने बताया उनके साथ मेरठ से कई साथी सऊदी अरब हज यात्रा पर आए हैं। उन्होंने भारत में अमन और शांति की दुआ मांगी।
बकरीद पर मुख्य मस्जिदों व ईदगाह में नमाज का समय
शाही ईदगाह - 7.30 बजे
लिसारी ईदगाह - 6.30 बजे
ईदगाह बालेमियां - 7.00 बजे
कासिमुल उलूम कांच का पुल - 5.55 बजे
जामिया महमुदिया नोगजा - 6.00 बजे
जामिया मदनिया हापुड़ रोड - 6.00 बजे