फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जातीय हिंसा भड़काने की कोशिश, Facebook पर डाली भड़काऊ पोस्ट

Fri, 18 May 2018 12:01 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में बवाल की साजिश करने वालों का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि जातीय माहौल खराब करने के प्रयास का एक और मामला गंगानगर थाने पहुंचा। पुलिस ने इसका मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल साइट पर एक जाति के लोगों के बारे में अपशब्द लिखे हैं। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


गंगानगर थाने में क्षत्रिय समाज के लोगों ने बुधवार को हंगामा किया। लोगों ने हर्ष कर्दम निवासी जागृति विहार मेडिकल की फेसबुक अकाउंट में डाली हुई पोस्ट दिखाई। यह छात्र गंगानगर स्थित एक कॉलेज में पढ़ रहा है। जिसमें भड़काऊ मेसेज थे। जिसमें एक समाज के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई हैं। एसओ गंगानगर दिनेश चंद ने बताया कि ठीक इसी तरह मेसेज हैं, जैसे चार दिन पहले पकड़े गए भीम आर्मी के आरोपियों ने डाले थे। पुलिस ने इस मेसेजों के स्क्रीन शॉट लेकर एफआईआर के साथ शामिल किए हैं। पुलिस ने हर्ष कर्दम की तलाश की, लेकिन फरार मिला।

पढ़ें : भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई का मर्डर नहीं, ऐसे हुई थी मौत

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सहारनपुर पुलिस करेगी जांच 

फाइल फोटो
एसएसपी का कहना है कि बवाल की साजिश करने वाले आरोपियों की जांच सहारनपुर पुलिस करेगी। क्योंकि आरोपियों ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत का बदला लेने के लिए प्लान बनाया था। उन्हें सहारनपुर जाकर एक समाज के युवक की हत्या कर माहौल खराब करना था। यह मामला सहारनपुर से ज्यादा जुड़ा है। सहारनपुर पुलिस आरोपियों को रिमांड पर भी ले सकती है। हालांकि मेरठ पुलिस भी मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। 

बड़ा काम है, समय लगेगा 
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि सोशल साइट पर दलित युवकों को भड़काने वालों पर मजबूत कार्रवाई होगी। काम बड़ा है, थोड़ा समय तो लगेगा। क्योंकि व्हाट्सएप पर 24 ग्रुपों की बारीकी से जांच होगी। ग्रुप में करीब 36 सौ लोग जुड़े हैं। ग्रुपों पर किसने क्या लिखा, इसकी जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ सुबूत जुटाना बड़ा काम है। एक्सपर्ट पुलिस वालों को लगाया है, ताकि जल्द आरोपियों के नेटवर्क तक पहुंचा जा सके। कोई बेकसूर जेल न जाए, इस पर फोकस होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें