सरधना। गांव जुलेढ़ा में दिल्ली की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने आतंकवाद का पुतला दहन किया। ग्र
सरधना। दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट के बाद देशव्यापी रोष फैला हुआ है। इस हमले में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोग घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सरधना के जुलेढ़ा गांव में स्थानीय ग्रामीणों ने दिल्ली बम धमाकों के आरोपियों का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। मंच पर बोलने वालों ने आतंकवाद को बड़ी चुनौती बताया। कहा कि इसके किसी धर्म या मजहब से संबंध नहीं हैं। वक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा तकनीकी बनाए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोपियों के प्रति कड़ी कार्रवाई और कठोर सजा की मांग भी की। इस दौरान में चंद्रकेतु त्यागी एडवोकेट, आलोक त्यागी, टीटू, राहुल, सचिन, कालू, छोटू त्यागी, रवि और दीपचंद आदि शामिल रहे।